Aba News

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि आज पूरा देश गांधी जी को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी के शरीर को समाप्त किया गया, लेकिन उनकी विचारधारा आज भी जीवित है और उसे कभी मिटाया नहीं जा सकता।

सतीश केडिया ने कहा कि चाहे कितनी भी कोशिशें क्यों न की जाएं, गांधीवाद को समाप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि गांधी की सोच सत्य, अहिंसा और मानवता पर आधारित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांधी के विचारों को अपनाने और समाज में भाईचारा कायम रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नरेश वर्मा, अजय सिन्हा, अशोक विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, सोनू खान, सद्दाम हुसैन, यश सिन्हा, सुलेमान अख्तर, अहमद राजा, नूरी, शाहनवाज आलम, साबिर खान सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें