गिरिडीह के सिहोडीह स्थित मोमिन सोसाइटी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, डांस, म्यूजिक चेयर, दौड़ सहित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार शाम सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में गिरिडीह कॉलेज बीएड की व्याख्याता प्रो. विनीता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल बच्चों को शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के आयोजक अली रजा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अलीम अंसारी, मो. फैजी, मो. आशिक, मो. इमरान, मो. आफताब, वसीम अंसारी, कलाम अंसारी और मो. शब्बीर अंसारी सहित कई सदस्यों का योगदान रहा।













