Aba News

रात की सड़कों पर डीएसपी कौसर अली, हादसों पर लगाम को खुद संभाली कमान

गिरिडीह शहर में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह डीएसपी-2 कौसर अली रविवार देर रात स्वयं सड़कों पर उतरे। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच रात करीब 12 बजे वे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों पर सघन वाहन जांच करते नजर आए। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई।

अभियान के दौरान डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में वाहनों में लगी चकाचौंध लाइट, ब्लैक फिल्म, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही समझाया गया और सख्त चेतावनी दी गई। डीएसपी ने कहा कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें