Aba News

स्टीवेंसन मेमोरियल चर्च में क्रिसमस गैदरिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

गिरिडीह के संयुक्त चर्च समिति के तत्वावधान में स्टीवेंसन मेमोरियल चर्च, पचम्बा के चर्च मैदान में भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूमि सुधार उपसमाहर्ता (एलआरडीसी) अमरेन डांग उपस्थित रहे। इस अवसर पर ख्रीष्ट राजा चर्च मोहनपुर, पीएच चर्च कोलडीहा व बरगण्डा, एजी चर्च बोड़ो, ब्राईड चर्च पचम्बा मिशन, पीएच चर्च बेथलग्राम और सेरोन फेलोशिप चर्च के पादरी, सिस्टर एवं बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अमरेन डांग सहित फादर जवाकिम जैकब, फादर जोन, पादरी नीरज मुर्मू, ब्रदर अनुप, पादरी सन्नी दास, पादरी अशोक पीटर व अन्य धर्मगुरुओं द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई। सन्डे स्कूल के बच्चों, युवा समिति और महिला समिति ने समूह गायन, नाटक, संगीत व नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अपने संबोधन में अमरेन डांग ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म समस्त मानवता को शांति, प्रेम और क्षमा का संदेश देने के लिए हुआ, ताकि समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें