
शिक्षक दिवस पर प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से हुआ आयोजन
गिरिडीह जिले के पाण्डेडीह सिरसिया स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारत के द्वितीय राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत








