
बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोग बीमार! दो साल का मासूम भी अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में एक ही परिवार के तीन सदस्य बिरयानी खाने से बीमार हो गए। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर के भंडारीडीह के पास स्थित “झारखंड फास्ट फूड” नामक दुकान से घर लाई गई बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की तबियत बिगड़ गई।








