Aba News

नगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह, रतन कुमार सिंह को दी भावपूर्ण विदाई; श्याम किशोर महतो का स्वागत

गिरिडीह नगर थाना के कार्यालय कक्ष में निवर्तमान थाना प्रभारी पु.नि. रतन कुमार सिंह के विदाई एवं नवनियुक्त थाना प्रभारी पु.नि. श्याम किशोर महतो के स्वागत को लेकर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने रतन कुमार सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, नवनियुक्त थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें