
अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही मजबूत होगा बच्चों का भविष्य: अशोक मिश्रा
गिरिडीह के पंचम्बा स्थित पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय में द्वितीय अभिभावक-शिक्षक बैठक रेशमी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और अभिभावकों व गणमान्य लोगों का तिलक-चंदन लगाकर स्वागत किया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं के माता-पिता, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पदाधिकारी, विद्यालय प्रबंधन समिति और माता समिति के




