Aba News

झामुमो जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गिरिडीह स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।श्रद्धांजलि सभा के दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने हमेशा जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने गिरिडीह के विकास और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम किया। उनके निधन से झामुमो संगठन के साथ-साथ गिरिडीह की जनता को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा याद की जाएगी। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित नेता और कार्यकर्ता खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा करते हुए उनके कार्यों को याद किया। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के अधूरे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें