गिरिडीह, 7 अगस्त। सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स, गिरिडीह में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “जीवन की सतत एवं स्वस्थ शुरुआत के लिए स्तनपान: जो प्रभावी है, उसे और मजबूत बनाएं” रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग शपथ के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच पोस्टर प्रस्तुति, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान फैकल्टी सदस्यों ने मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व एवं इसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजकों के सक्रिय सहयोग और सहभागिता की सराहना की।












