Aba News

हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, झूलते तार पर उठे सवाल; मुआवजे की घोषणा

गिरिडीह: बगोदर विधान सभा क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत छाताटांड में हाई टेंशन बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम राजेश यादव है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल था।मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने लोगों को समझा – बुझाकर शांत कराया और पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है।संभावना जताया जा रहा है कि गुरुवार को शाम में हीं वह बिजली करंट की चपेट में आ गया होगा। चूंकि शाम में घर नहीं आने पर उसकी खोजबीन की गई थी मगर कुछ पता नहीं चला था।

शुक्रवार को उसका शव घर के पीछे मकई बारी में पड़ा मिला। शव मिलते हीं परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे जिप सदस्य शेख तैयब ने बताया कि घटनास्थल के पास हाई टेंशन बिजली तार झुल रहा था। तार इतनी नजदीक में झुल रहा था कि कोई भी उसके संपर्क में आ सकता है। संभावना है कि वह तार के संपर्क में आया होगा और उसकी मौत हो गई।

 

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रुपए सहयोग के तौर पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी किरण देवी को नजदीकी बिजली सब स्टेशन उपरैली बोदरा में केजुअल पर नौकरी दिए जाने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह प्रवासी मजदूर भी था। उसके दो छोटे – छोटे बच्चे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें