गिरिडीह: गिरिडीह जुडो संघ का वार्षिक सम्मेलन सह चुनाव आज मधुबन वेजिस में संपन्न हुआ। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड जुडो संघ के महासचिव परीक्षित तिवारी व चुनाव अधिकारी के रूप में संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जुडो फाउंडर प्रो जिगारो कानो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष देवेंद्र सिंह व सचिव उज्ज्वल सिंह ने गिरिडीह जुडो संघ के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। इस दौरान नए सत्र के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरु की गई जिसमें 15-15 वोट लेकर अरविंद कुमार अध्यक्ष व शीला सिंह महासचिव चुनी गई। इसके अलावे राहुल बर्मन व विनीता कुमारी उपाध्यक्ष व उज्ज्वल सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
इसके अलावे अमरजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह व चुन्नुकान्त संरक्षक, प्रिंस प्रभाकर तकनीकी सचिव, निरंजन कुमार सिंह सहसचिव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सागर रजक, आफ़िया खातून, अस्मित आनंद व सुषमा साहू का चयन किया गया। इस दौरान गिरिडीह ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नुरुल होदा स्थानीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। चुनाव के बाद पर्यवेक्षक परीक्षित तिवारी ने नवचयनित पदधारकों के नामों की घोषणा की। सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। मौके पर शिवपूजन सिंह, बजरंगी चौधरी, हितांशु सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।












