गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड जरीडीह गाँव में सोमवार को हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान जरीडीह निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र यादव पिता टहल महतो के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार मृतक कजरा गढ़ा जंगल के पास खेत में काम कर रहा था तभी हाथियों ने उसे कुचल दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के तीन संतान हैं । जिसमें एक पुत्री की उम्र लगभग 10 वर्ष एवं दो पुत्र 4 एवं 6 वर्ष के हैं । इस घटना से परिजनों एवं ग्रामीणों में मातम है तथा पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है । वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी निशू देवी की हालत बिगड़ने लगी है । घटना की सूचना पर बिरनी थाना एएसआई चंदन तिवारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले जानकारी ली साथ ही ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की अपील किया।
वन विभाग की टिम ने हाथियों को गांव से निकाला
प्रभारी वनपाल अबोध महथा ने बताया कि वन विभाग की सुबह चार बजे से ग्रामीणों को सचेत कर रही है कि हाथियों का झुंड गांव के आसपास है इस वजह से हाथियों के पास नहीं रहें। बावजूद ग्रामीणों का जत्था हाथियों को देखने के लिए उसके पास चला जाता है। वन विभाग की टिम दिन भर गांव में लोगों को सचेत कर रहे हैं बावजूद मृतक व्यक्ति हाथी के नजदीक चला गया । हालांकि वह भागने की कोशिश किया परंतु भागने के दौरान वह गिर गया जिसके बाद हाथियों ने उसे कुचल दिया। देर शाम को बिरनी पुलिस की टिम माइक से एनाउंस कर ग्रामीणों को घर जाने को कहा बावजूद कुछ लोग मौके से हटने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद बिरनी पुलिस ने शक्ति दिखाया तो लोग मौके से हटे।












