आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को आजसू छात्र संघ द्वारा बरगंडा स्थित फिजिक्स वर्ल्ड में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व आजसू छात्र संघ गिरिडीह जिला सचिव अक्षय यादव ने किया।बैठक में राज्य सरकार की जनविरोधी एवं भ्रष्ट नीतियों, बेरोज़गारी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली तथा छात्र-युवा समस्याओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा छात्र हितों की लड़ाई को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा प्रभारी उत्कर्ष महतो ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। इन मुद्दों को लेकर आजसू छात्र संघ चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार की भ्रष्ट एवं छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ जल्द ही आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी। साथ ही आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू एवं छात्र संघ महाअधिवेशन में गिरिडीह जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, प्रदेश महासचिव संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष शम्भु सारण सिंह, छात्र संघ महासचिव नौशाद आलम सहित चंदन मंडल, कुंदन चंद्रवंशी, जीवन, ब्यूटी गुप्ता, आयशा कुमारी, रिया कुमारी, काजल कुमारी, वर्षा कुमारी, गोलू साव, रणजीत यादव, प्रमोद पांडे, सागर तिवारी, दीपक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












