Aba News

तेज रफ्तार बोलेरो ने छीनी दो चचेरे भाइयों की जिंदगी, आमने-सामने की टक्कर में दर्दनाक मौ/त

गिरिडीह: जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसरी – गांवा मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां भुराई मध्य विद्यालय के पास बोलेरो और बाईक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाईक सवार दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी राउत टोला निवासी 25 वर्षीय विवेक राउत पिता स्व. विजेंद्र राउत और प्रिस राउत पिता विजय राउत के रूप में हुई है। दोनों मृत युवक तिसरी के दक्षिणी छोर के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक तिसरी चौक से अपने घर गुमगी जा रहे थे।इसी बीच गांव की ओर से आ रही ब्लैक कलर की बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक सवार लगभग 20 फीट ऊपर उछल कर वापिस जमीन पर आ गिरे।
वहीं मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। जिससे मौके पर ही प्रिस राउत की मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया। जहां इलाज के क्रम में विवेक की भी मौत हो गई,डॉक्टरों ने दोनों मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं तिसरी पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें