Aba News

देवघर भाजपा को मिला नया जिला प्रभारी, यदुनंदन पाठक की नियुक्ति पर गांडेय में उत्सव का माहौल

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत वरिष्ठ नेता यदुनंदन पाठक को देवघर जिले का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय के बाद गांडेय प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। जैसे ही यह खबर पहुंची, कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया और खुशी जाहिर की। इसी क्रम में यदुनंदन पाठक के निजी आवास पर गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं और बुके से सम्मानित किया तथा पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारेबाजी की। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ देवघर भाजपा को मिलेगा और पार्टी क्षेत्र में और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम में मुनिया देवी, जयमंगल राय, रूद्र साकेत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें