Aba News

गिरिडीह जिले में शुक्रवार को हुई तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने गर्मी में राहत पहुंचाई है।

गिरिडीह जिले में शुक्रवार को हुई तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश ने गर्मी में राहत पहुंचाई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ रहा। हल्की हल्की हवा से पूरा मौसम खुशनुमा हो गया। करीब साढ़े नौ बजे से बूंदाबूंदी के साथ बारिश शुरू हुई जो 1 बजे तक जारी रहा। इस दौरान इस तपाती गर्मी में लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश बारिश हुईं है।

जिसके कारण खेत पूरी तरह भर गया। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बता दे कि रोहिणी नक्षत्र प्रवेश कर चुका है ऐसे में अब किसान धान की खेती को लेकर जमीन तैयार करेंगे। कुल मिलाकर उमस गर्मी में लोगों ने चैन की सांस ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें