बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिला। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में महिला एवं पुरुष पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया था। पुलिस द्वारा लगातार गश्त भी की जा रही थी वही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही थी। ताकि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की थी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस मुस्तैद नजर आई।














