Aba News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, तीसरी बार फिर लगा झटका

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को तीसरी बार ईंधन के कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ते कीमतों के कारण महंगाई का असर अब सीधे आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। खासकर मजदूर, मध्यम वर्ग और भाड़े पर वाहन चलाने वाले लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
वर्तमान में गिरिडीह में पेट्रोल 103.57 रुपये प्रति लीटर, पावर पेट्रोल 113.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.33 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

इससे पहले 19 मई को ओर 15 मई को पेट्रोल व डीजल के दामों में इजाफा हुआ था। लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि इस तरह ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से सामानों में भी महंगाई देखने को मिलेगी सरकार को इस पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि महंगाई से लोग बच सकें। फिलहाल जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर तेल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें