Aba News

KYC अपडेट के नाम पर साइबर जाल: फर्जी APK लिंक भेजकर ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांडेय थाना क्षेत्र के तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज मंडल और राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे केवाईसी अपडेट, ई-चालान और बिजली कनेक्शन कटने का भय दिखाकर लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK लिंक भेजते थे।

लिंक डाउनलोड होते ही आरोपी मोबाइल का एक्सेस हासिल कर बैंक खातों और गोपनीय जानकारी तक पहुंच बनाकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 4 सिम कार्ड, 2 एटीएम कार्ड और 3 चेकबुक बरामद किए हैं। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी धनराज मंडल पूर्व में भी साइबर ठगी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें