Aba News

‘कुंवर बाबा’ गोचर भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश; प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड की शाख़बरा पंचायत अंतर्गत प्रतापपुर गांव में स्थित “कुंवर बाबा” के नाम से प्रसिद्ध गोचर (चरागाह) भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मौजा प्रतापपुर की खाता संख्या-41, प्लॉट संख्या-236, कुल 10.80 एकड़ भूमि वर्षों से सार्वजनिक उपयोग, पशु चराई, सामाजिक कार्यक्रमों और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह भूमि गांव की सामूहिक आस्था और परंपरा की पहचान है, लेकिन हाल के दिनों में कुछ लोगों द्वारा इस पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों की जांच कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की इस ऐतिहासिक भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप कर “कुंवर बाबा” गोचर भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि गांव की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें