Aba News

मतदाता सूची पर नजर, कांग्रेस ने BLA को दिया खास प्रशिक्षण

गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन में आयोजित प्रखंड संवाद कार्यक्रम में आगामी एसआईआर को लेकर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर कैसे कार्य करना है, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न हो और नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ा जा सके। मुख्य अतिथि सतीश केड़िया ने कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के हितों की रक्षा के लिए सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मोहम्मद शमीम और अशोक विश्वकर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सतर्कता पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि किसी भी मतदाता के साथ भेदभाव न हो, यह सुनिश्चित करना बीएलए की बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें