Aba News

क्रिसमस को लेकर गिरिडीह में उत्सव का माहौल, गिरजाघर सजधज कर तैयार

गिरिडीह जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। आगामी 25 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले इस महापर्व के लिए जिले भर के सभी गिरजाघरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी कड़ी में जिले के सबसे पुराने गिरजाघर स्टीवेंसन मेमोरियल चर्च, पचम्बा में विशेष साज-सजावट देखने को मिली। गिरजाघर को अंदर और बाहर से आकर्षक लाइटिंग, सजावटी वस्तुओं और क्रिसमस ट्री से सजाया गया है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय और उल्लासपूर्ण माहौल में रंग गया है।

ईसाई समुदाय का यह प्रमुख पर्व हर वर्ष 25 दिसंबर को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पादरी सन्नी दास ने बताया कि क्रिसमस को लेकर समुदाय के लोग सप्ताह भर से तैयारियों में जुटे रहते हैं और गिरजाघर के साथ-साथ अपने घरों की भी साफ-सफाई व सजावट करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म समस्त मानवता के उद्धार के लिए हुआ था, जिसे क्रिसमस के दिन प्रेम, शांति और भाईचारे के संदेश के रूप में स्मरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें