गिरिडीह उपायुक्त के निदेशानुसार सूचना भवन स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण प्रणाली (CP GRAMS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी विभागों को पोर्टल पर लंबित शिकायतों को दो दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। यह ऑनलाइन प्रणाली नागरिकों को शिकायत दर्ज करने से लेकर समाधान की ट्रैकिंग तक की सुविधा देती है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होती है।













