गिरिडीह जिले में बिजली संकट लगातार गहरा रहा है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। भाकपा-माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने बिजली विभाग और डीवीसी से कहा है कि वे जनता के साथ बिजली का आंख-मिचौली बंद करें, वरना बड़े आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। राजेश सिन्हा ने एक आपात बैठक में कहा कि बिजली सिर्फ अफसरों और पूंजीपतियों को देने की व्यवस्था बंद कर आम जनता को भी पूरी बिजली दी जाए। बैठक में तय हुआ कि यदि सात दिनों में सुधार नहीं हुआ तो भाकपा-माले जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी और पंचायतों में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। राजेश सिन्हा ने बिजली संकट को गंभीर बताते हुए कहा कि यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता के साथ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।












