Aba News

गायत्री परिवार गिरिडीह में बाल संस्कारशाला शिविर का सफल समापन, सुमन कुमारी ने दी संस्कारों की अहमियत

गिरिडीह में अखिल विश्व गायत्री परिवार के महिला मंडल द्वारा आयोजित बाल संस्कारशाला शिविर का 10 जून 2025 को दीप महायज्ञ के साथ सफल समापन हुआ। पांच दिन चले इस शिविर में प्रतिदिन लगभग 100 बच्चे शामिल हुए और उन्हें जीवन मूल्यों तथा संस्कारों की जानकारी दी गई।

शिविर की संचालिका सुमन कुमारी ने बताया कि गिरिडीह में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क बाल संस्कारशाला का आयोजन होता है, जिसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाना है। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख कामेश्वर सिंह ने शिक्षा के व्यवसायीकरण और संस्कारों के अभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों का सही मार्गदर्शन न होने से परिवारिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

अंत में दीप महायज्ञ में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें