अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शायद यह बेहतर होगा कि दोनों देश कुछ समय तक लड़ते रहें। इसी बीच, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की है।
व्हाइट हाउस में मर्ज से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, “उनके बीच गहरी नफरत और बदले की भावना है, ऐसे में निकट भविष्य में युद्धविराम की उम्मीद करना मुश्किल है। वे लगातार लड़ रहे हैं। जैसे खेलों में रेफरी थोड़ी देर तक खिलाड़ियों को भिड़ने देते हैं, वैसे ही कभी-कभी उन्हें थोड़ी देर तक लड़ने देना ठीक होता है।”
बता दें कि यह टिप्पणी ट्रंप के उस दावे के बाद एक बड़ा बदलाव है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे सत्ता में आए तो युद्ध जल्दी खत्म कर देंगे।
जर्मन चांसलर मर्ज ने ट्रंप से आग्रह किया कि अमेरिका को युद्ध खत्म कराने में निर्णायक भूमिका निभानी चाहिए और रूस पर और दबाव बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अमेरिका इस युद्ध को समाप्त करने की स्थिति में है। हम चाहते हैं कि अमेरिका रूस पर अधिक दबाव डाले।”
नए प्रतिबंधों पर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलहाल तुरंत कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो हम दोनों देशों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। क्योंकि एक कहावत है – ताली दो हाथ से बजती है।
इसके साथ ही, ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ बहुत बुरा हो चुका होता, मेरा मतलब है बेहद बुरा। पुतिन आग से खेल रहे हैं।” यह बात ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखी।
उन्होंने पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की दोनों पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं पुतिन की हरकतों से खुश नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि पुतिन को क्या हो गया है।”
रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बयान, ‘बेहतर हो उन्हें कुछ समय तक लड़ने दिया जाए’

–आईएएनएस
डीएससी/एएस
Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही मजबूत होगा बच्चों का भविष्य: अशोक मिश्रा
नगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह, रतन कुमार सिंह को दी भावपूर्ण विदाई; श्याम किशोर महतो का स्वागत
गावां सीओ के कथित दुर्व्यवहार पर भड़का मुखिया संघ, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
झामुमो जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती दिनदहाड़े घर में घुसे छह हथियारबंद डकैत, महिला को हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक, जेवरात व नकदी लूटकर फरार
इजराइल से फिशरीज की पढ़ाई कर लौटे सुमन ने बेंगाबाद में आधुनिक तकनीक से बदली मत्स्य पालन की तस्वीर, 32 तालाबों में 150 टन उत्पादन, 40 लोगों को रोजगार, सालाना 12 से 15 लाख की कमाई, अब 500 टन का लक्ष्य
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा गिरिडीह
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर, ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिला प्रमाणपत्र बनवाने का लाभ
नाली के गंदे पानी से त्रस्त पटेलनगर के लोग सड़क पर उतरे, नगर निगम के खिलाफ फूटा आक्रोश
नशे के कारोबार पर सख्ती, अवैध खेती पर होगी कार्रवाई; गिरिडीह में NCORD की बैठक
गिरिडीह के बगोदर-सरिया रोड मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, स्कॉर्पियो समेत सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेस वार्ता आयोजन कर दी जानकारी
दुबई में फंसा गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, 5 दिनों से परिवार से संपर्क बंद; परिजनों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार