
सोमवार को भी नहीं बुझी प्यास: देवरी के ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर, सोलर जलमीनार बने शोपीस”
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत कोसोगोंदो दिघी पंचायत में झारखंड सरकार की बहुप्रचारित सोलर जलमीनार योजना कागज़ों में ही सिमट कर रह गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले जल जीवन मिशन के तहत करीब 80 सोलर जलमीनार बनाए गए थे, लेकिन संवेदकों की लापरवाही और विभागीय उदासीनता के कारण ये








