Aba News

पुजारी के घर हुए डकैती मामले में धनवार पुलिस ने सात अन्य अपराधियों को किया गिरफ्तार, गिरिडीह एसपी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

गिरिडीह : गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात हुई डकैती मामले में पुलिस और एक बार फिर सफलता मिली है। धनवार पुलिस ने डकैती की घटना में संलिप्त सात अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बताया कि कुछ अपराधकर्मियों के गिरोह के द्वारा गृह डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में चन्द्रिका पंडित के लिखित आवेदन के आधार पर धनवार थाना में धारा 310(2) / 311 बी०एन०एस० के अन्तर्गत काण्ड सं 0-01/25 अंकित करते हुए अपराधकर्मियों के विरूद्ध काण्ड प्रतिवेदित कराया गया था। काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु  अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं जमुआ पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। काण्ड के अनुसंधान के क्रम में अब सात और भी आरोपियों को तकनिकी व मानवीय सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सागर मुंडा, सूरज टुडू, पृथ्वी लोहार, सुनील नयाल, इलियास अंसारी, बीटूनाग सबर एवं मोहन किस्कू का नाम शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन एवं एक चाकू बरामद किया गया है।

ज्ञात हो कि धनवार थाना क्षेत्र स्थित राजा मंदिर के पुजारी चंद्रिका पांडेय के आवास में एक सप्ताह पूर्व देर रात कुछ अपराधकर्मियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं भागने के क्रम में दो अपराधियों को ग्रामीणों ने धर दबोचा था और इसे फिर पुलिस के हवाले कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें