Aba News

नक्‍सली गतिविधियों में शामिल शीर्ष वांछित अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरिडीह एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्‍सली गतिविधियों में शामिल रहे शीर्ष वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भेजवाघाटी थाना में एक नक्सल कांड में वांछित नक्‍सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी अपने परिजनों के साथ पैदल बलियारी के चोलखो नदी होते हुए अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है। इसी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया और संदिग्ध को पकड़ कर पूछताक्ष किया, जिस दौरान उसने अपना नाम तालो मरांडी बताया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तालो मरांडी झारखंड और बिहार में विभिन्न नक्‍सली घटनाओं में शामिल था और उसने वर्ष 2020 में झारखंड-बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में आतंक फैलाने के उद्देश्य से कई वारदातों को अंजाम दिया था। इस दौरान कई मामलों में आरोपी के खिलाफ गिरिडीह और नवादा जिलों में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें