Aba News

पारसनाथ की तराई के 10-12 टोले को मिली सड़क की सौगात, उपायुक्त ने गांव पहुंचकर सौंपी स्वीकृति पत्र

गिरिडीह। पारसनाथ की तराई में स्थित मधुबन पंचायत के 10-12 टोले की सड़क समस्या का हल खोज निकाला गया हैं। यहां सड़क बनाने की ना सिर्फ योजना तैयार की बल्कि योजना को स्वीकृत भी कर दिया गया।

सुबह उपायुक्त रामनिवास यादव स्वयं सभी पदाधिकारियों के साथ पैदल गांव पहुंच कर ग्रामीणों को योजना स्वीकृति का पत्र दिया।योजना स्वीकृति का पत्र मिलते ही लोग खुश हो उठे।लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री सुदिव्य कुमार के साथ डीसी राम निवास यादव को धन्यवाद कहा।वही उपायुक्त यहां पेड़ की छांव के नीचे ग्रामीणों संग बैठक की।

उनकी समस्या को डीसी ने सुना फिर एसआईआर के संदर्भ में जानकारी ली इसके बाद योजना की घोषणा की. डीसी ने बताया कि ‘ मधुबन पंचायत के 10-12 टोले के लोग सड़क के बैगर रह रहे थे. यह समस्या सामने आयी थी।खाट पर मरीज को ले जाने का वीडियो भी सामने आया था।इस मामले को मंत्री सुदिव्य कुमार ने गंभीरता से लिया।इसके लिए योजना तैयार की गई फिर योजना को स्वीकृत किया गया।अभी यहां के दो पीसीसी को स्वीकृति दी गई हैं।पहली योजना मधुबन ( उत्तरी पारसनाथ ) में पिपराडीह से दलुआडीह तक. यह योजना

8862400 रूपये की हैं. इसमें पुलिया भी हैं. दूसरी योजना इसी पंचायत के कोठटांड से वाइल्ड लाइफ की सीमा तक पीसीसी सड़क निर्माण हैं. यह योजना 3957400 रुपया की हैं. दोनों योजना की कार्य एजेंसी एनईआरपी हैं. जल्द ही योजना का टेंडर हो जाएगा और काफी हद तक यहां की लोगों की समस्या का हल निकलेगा’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें