Aba News

ओबीसी जातीय जनगणना की मांग को लेकर गिरिडीह में रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

गिरिडीह में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल के आह्वान पर रविवार को राष्ट्रव्यापी रैली एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार पटवा के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रैली के बाद प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी कॉलम जोड़ने तथा सभी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की। साथ ही जनगणना को डिजिटल के बजाय भौतिक रूप से कराने पर भी जोर दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में 1931 तक जाति आधारित जनगणना होती थी, लेकिन आजादी के बाद इसे बंद कर दिया गया। उन्होंने सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में अधिकार और हिस्सेदारी देने की मांग उठाई। रैली को बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा का भी समर्थन मिला। इस दौरान प्रो. जागेश्वर यादव, एडवोकेट कामेश्वर प्रसाद यादव, दामोदर कुमार साहू सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, जबकि सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें