के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए एक युवक को कोलकाता पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोलकाता के साल्ट लेक, सेक्टर-1 निवासी 32 वर्षीय वेदांत जैन के रूप में हुई है। वह सुनील कुमार जैन का पुत्र बताया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वेदांत जैन के विरुद्ध कोलकाता के फूलबागान थाना में कांड संख्या 99/26, दिनांक 9 जून 2026 को दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 3(5), 275, 125(ए), 318(3), 338, 336(2) एवं 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में वह नामजद अभियुक्त है और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी

सूत्रों के अनुसार, कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत जैन मधुबन स्थित बीस पंथी कोठी में ठहरा हुआ है। सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस की एक टीम मधुबन पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। मामले में आगे की जांच कोलकाता पुलिस द्वारा की जा रही है।











