Aba News

उसरी नदी में तैरता हुआ मिला 18 वर्षीय युवती का शव, दो दिनों से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराना पुल के नीचे बुधवार को 17 वर्षीय युवती का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी जागेश्वर दास की पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है, जो 18 मई से लापता थी। परिजनों के अनुसार पायल सोमवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। मृतका के चचेरे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि पायल रोजाना दोपहर दो बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन देर होने पर उसकी मां ने फोन किया। पायल ने बताया कि वह सिलाई का काम खत्म कर घर लौट रही है। इसके बाद करीब तीन बजे दोबारा फोन करने पर मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद रात में थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। पुलिस भी युवती की तलाश में जुटी हुई थी। इधर अचानक आज सूचना मिली कि सिहोडीह पुल के नीचे एक युवती का शव तैर रहा है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान किया। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी तब मामला स्पष्ट हो होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें