केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा सत्र 2025-26 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा अदिति आर्य और पियूष राज ने ने 93% प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही विद्यालय के छात्र विभोर अग्रवाल ने 91% प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया हैं, वहीँ प्रांजल पांडेय 89 % अंको के साथ तृतीया स्थान पर रहे। । वही अगर विषयों में सर्वाधिक अंको की बात करें तो गुरमेहर कौर ने अंग्रेजी में 93 , पियूष राज ने हिंदी में 96 , तन्मय कुमार ने गणित में 87 , अदिति आर्या ने विज्ञानं में 94 , ऋषिका रानी और पियूष राज ने सामाजिक विज्ञानं में 94 , और ऋषिका रानी ने आई टी में सर्वाधिक 98 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष स्थान पर रही।

अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। विद्यालय के प्रबंध निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।












