Aba News

RanchiHacks 2026: रांची में तकनीक, नवाचार और युवाओं का राष्ट्रीय संगम

रांची – झारखंड की राजधानी रांची में तकनीक और नवाचार का बड़ा मंच RanchiHacks 2026 के रूप में देखने को मिला। 17–18 जनवरी 2026 को सरला बिरला विश्वविद्यालय के जी.डी. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 24 घंटे के राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन का आयोजन Google Developer Groups (GDG) Ranchi और सरला बिरला विश्वविद्यालय के संयुक्त सहयोग से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि नवाचार और तकनीक आधारित समाधान देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. सी. जेगनाथन ने की, जबकि डॉ. गोपाल पाठक ने अनुभवात्मक और इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षा पर जोर दिया।हैकाथॉन में देशभर से आए प्रतिभागियों द्वारा 350 से अधिक प्रोजेक्ट सबमिट किए गए, जिनमें से 31 टीमों का चयन फाइनल के लिए हुआ।

जजों के मूल्यांकन के बाद Team Sync विजेता बनी, जबकि Team Hacksmith रनर-अप और Team Joyboy सेकेंड रनर-अप रही। कोडिंग और मेंटरशिप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिडनाइट जैमिंग सेशन और योग-मेडिटेशन ने आयोजन को खास बनाया। RanchiHacks 2026 ने झारखंड को राष्ट्रीय तकनीकी मानचित्र पर नई पहचान दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें