भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनीता कुमारी की ओर से रविवार को खंडोली में वार्षिक वनभोज सह बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उपस्थित रहे। इस वनभोज कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। भक्ति संगीत गीत से उपस्थित सभी लोग खुब झूमे। इसके बाद सभी ने केक काटकर बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया गया।

इस बाबत निर्भय शाहाबादी ने कहा कि वनभोज के आयोजन से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। प्रो विनीता ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सभी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करती हूं।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मुनिया देवी, प्रदेश मंत्री एससी मोर्चा भाजपा कामेश्वर पासवान, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, डॉ श्रवण कुमार, डॉ मनीषकांत, सावित्री देवी,डॉ शैलेन्द्र चौधरी,संत कुमार लल्लू, संदीप डेंगेच,प्रमोद सिंह, लखनलाल मोदी, संगीता सेठ,गुड़िया देवी,नीतू शोला नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा,नगर मंत्री समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, नितिन के साथ लगभग 500 लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।













