Aba News

विधानसभा में गूंजा जमुआ की महिलाओं का मुद्दा, विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से की कड़ी मांग

विधानसभा सत्र में सोमवार को जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने अपने क्षेत्र में महिला थाना की स्थापना को लेकर सरकार के उदासीन रवैये पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पहले भी सदन में उठाया गया था, लेकिन सरकार के जवाब में गंभीरता का अभाव साफ दिखा। सरकार ने उत्तर में बताया कि गिरिडीह शहर में महिला थाना संचालित है और जमुआ थाना में महिला हेल्प डेस्क कार्यरत है। इस पर विधायक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जमुआ से गिरिडीह की 50–60 किलोमीटर की दूरी ग्रामीण महिलाओं के लिए बड़ी बाधा है, जहाँ परिवहन, संसाधनों की कमी और सामाजिक झिझक उन्हें न्याय पाने से रोकती है।

विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ क्षेत्र की अधिकांश आबादी ग्रामीण है, जहाँ महिलाएँ अपनी समस्याएँ खुलकर नहीं रख पातीं। केवल महिला हेल्प डेस्क से गंभीर मामलों का समाधान संभव नहीं है। एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए महिला थाना की स्थापना बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने सरकार से इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें