Aba News

गिरिडीह में सफाई को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पटेलनगर (सिहोडीह) में शनिवार सुबह घर के सामने सफाई को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष से शिक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। उनका आरोप है कि पड़ोसी सेवानिवृत्त फौजी सुबोध कुमार, कल्याणी देवी, मोनू कुमार और परशु कुमार ने घर में घुसकर उन पर हमला किया और उनकी पत्नी नूतन वर्मा के गले से सोने की चैन भी छीन ली।
वहीं दूसरे पक्ष के सुबोध कुमार का कहना है कि विवाद की शुरुआत उनकी पत्नी कल्याणी देवी और नूतन वर्मा के बीच कहासुनी से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक कार्तिक वर्मा और उनकी पत्नी ने कल्याणी देवी को घर खींचकर मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे उन्हें और उनके बेटों को भी पत्थरों से घायल कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें