Aba News

सद्गुरु मां के जन्मोत्सव पर श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा वस्त्र वितरण

श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा सद्गुरु मां के पावन जन्मोत्सव भाद्र शुक्ल चतुर्थी के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बस्तियों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में पांचवें चरण के तहत “मां ज्ञान कौशलम” की बहनों के बीच दो-दो सेट नए वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सद्गुरु मां ने कहा कि “मां ज्ञान कौशलम” से जुड़कर हजारों बहनें सिलाई, कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग और ब्यूटीशियन जैसे कोर्सों का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट परिवार “खुशियां बांटो” संकल्प के तहत विभिन्न सेवा प्रकल्पों में सक्रिय है और मानवता की सेवा को ईश्वर की सच्ची सेवा मानता है। उन्होंने रक्तदान को मानवता का उत्सव बताते हुए 721 यूनिट रक्तदान कराए जाने पर रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में साध्वी गीता भारती, साध्वी योग भारती, नर्मदा बहन, कैलाश बहन, मीनू बहन, सोनी बहन, साल्वी बहन, संगीता बहन, श्रीराम विश्वकर्मा, बाबूलाल मौर्य, दीपक भाई, चंद्रभूषण भाई सहित ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें