भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में जहां क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें नतीजे पर टिकी हैं, वहीं टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी ही टीम की रणनीति पर तीखा प्रहार किया है। हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Ash Ki Baat’ पर कहा कि ओवल टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकने में भारतीय टीम की रणनीति पूरी तरह फेल रही। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी को अनुभवहीन बताते हुए यह भी आरोप लगाया कि कोच गौतम गंभीर की मौजूदगी के बावजूद टीम में ‘गेम अवेयरनेस’ यानी मैच की बारीक समझ की कमी साफ नजर आई।
अश्विन ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी में देर से लाने को बड़ी भूल करार दिया और कहा कि जब हैरी ब्रुक और जो रूट 195 रनों की साझेदारी कर रहे थे, तभी मैच भारत के हाथ से फिसल गया। अश्विन ने कहा, “ब्रुक जब आक्रामक हो रहे थे, तभी स्पिनर लाना चाहिए था। लेकिन कप्तान ने देर कर दी और बाद में स्पिनर लाना महज़ एक डिफेंसिव चाल बनकर रह गया।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब खुद कप्तान स्पिन का अच्छा बल्लेबाज होने का दावा करता है, तो फिर स्पिन की अहमियत को समझने में देरी क्यों?
उन्होंने शुभमन गिल को युवा और सीखने योग्य जरूर बताया, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि इस स्तर पर ऐसी गलतियां माफ नहीं की जा सकतीं। अश्विन ने आंकड़ों के साथ बताया कि ओवल की चौथी पारी में भारत ने 76.2 ओवर फेंके, लेकिन स्पिनर्स को सिर्फ 8 ओवर ही दिए गए—वॉशिंगटन सुंदर को पहले पारी में एक भी ओवर नहीं मिला।
ओवल टेस्ट में रणनीति पर भड़के अश्विन, बोले – ऐसी गलतियां अब माफ नहीं होतीं

Abanews_Giridih
यह भी पढ़ें
अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही मजबूत होगा बच्चों का भविष्य: अशोक मिश्रा
नगर थाना में विदाई और स्वागत समारोह, रतन कुमार सिंह को दी भावपूर्ण विदाई; श्याम किशोर महतो का स्वागत
गावां सीओ के कथित दुर्व्यवहार पर भड़का मुखिया संघ, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि
झामुमो जिला कार्यालय में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पंचनटांड में दिनदहाड़े डकैती दिनदहाड़े घर में घुसे छह हथियारबंद डकैत, महिला को हाथ-पैर बांधकर बनाया बंधक, जेवरात व नकदी लूटकर फरार
इजराइल से फिशरीज की पढ़ाई कर लौटे सुमन ने बेंगाबाद में आधुनिक तकनीक से बदली मत्स्य पालन की तस्वीर, 32 तालाबों में 150 टन उत्पादन, 40 लोगों को रोजगार, सालाना 12 से 15 लाख की कमाई, अब 500 टन का लक्ष्य
ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; पति गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम की
सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा गिरिडीह
तेलोडीह पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर, ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिला प्रमाणपत्र बनवाने का लाभ
नाली के गंदे पानी से त्रस्त पटेलनगर के लोग सड़क पर उतरे, नगर निगम के खिलाफ फूटा आक्रोश
नशे के कारोबार पर सख्ती, अवैध खेती पर होगी कार्रवाई; गिरिडीह में NCORD की बैठक
गिरिडीह के बगोदर-सरिया रोड मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, स्कॉर्पियो समेत सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेस वार्ता आयोजन कर दी जानकारी
दुबई में फंसा गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, 5 दिनों से परिवार से संपर्क बंद; परिजनों ने लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार