Aba News

पत्नी ने प्रेमी सब्बीर संग रची इस्लाम अंसारी की हत्या की साजिश, पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में इस सप्ताह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसमें कसियाडीह निवासी इस्लाम अंसारी की पत्नी ने अपने प्रेमी सब्बीर अंसारी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। इस्लाम अंसारी हाल ही में सऊदी से लौटे थे, और उनके लौटने से पहले ही पत्नी और सब्बीर ने उन्हें रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी।

योजना के अनुसार कोल्हा गोल्गो गांव में इस्लाम पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जान बचाने के लिए इस्लाम ने हमलावर को पैसे दे दिए और उसी दौरान एक वाहन की रोशनी देखकर सब्बीर मौके से भाग निकला। बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरिडीह एसपी के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और उनके पास से मोटरसाइकिल, खून से सना लोहे का पाइप, धारदार हसुआ, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें