Aba News

गिरिडीह में राशन वितरण को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी की अपील

गिरिडीह के जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी ने कार्डधारियों से जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन समय पर उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में एडवांस अनाज वितरण की व्यवस्था की गई है

जिससे 1 जून से 15 जून के बीच जून और जुलाई माह का तथा 16 जून से 30 जून के बीच अगस्त माह का राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्डधारियों से निवेदन किया कि जिनका ई-केवाईसी बाकी है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करा लें ताकि जन वितरण प्रणाली के तहत उन्हें समय पर अनाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें