प्रखण्ड के जितकुंडी गाँव में सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई । मृतक की पहचान सिहोडीह निवासी 38 वर्षीय विजय तुरी के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार मृतक पिछले कई माह से जितकुंडी में संजय साव के कबाड़ गोदाम में प्लास्टिक चुनने का काम करता था । बता दें कि मृतक गोदाम के पीछे शौच करने खेत गया था तभी अचानक गिरने से उसकी मौत हो गई । घटना का पता तब चला जब अन्य मजदूरों ने दोपहर का भोजन खाने के लिए परोसा और उसे नही देखा गया तो लोग ढूंढने लगे । तभी खोजबीन की तो देखा कि शौच करने गया था जहाँ गिरने से उसकी मौत हो गई । आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है । मृतक का ससुराल सिमराढाब और नारायण तुरी का दामाद बताया जा रहा है ।












