Aba News

गिरिडीह स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर हंगामा

गिरिडीह : गोड्डा से दिल्ली जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन के न्यू गिरिडीह स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने जगह नहीं मिलने और दरवाजे नहीं खुलने पर जमकर हंगामा किया। भारी भीड़ और अफरा-तफरी के बीच कई यात्री ट्रैक पर आ गए, जिससे हालात बेकाबू होने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीपीओ सदर जितवाहन उरांव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम प्रसाद और इंस्पेक्टर ममता कुमारी ने मोर्चा संभाला और भीड़ को समझाकर ट्रेन को रवाना करवाया। इस भीड़ में कुंभ जाने वाले श्रद्धालु और रिजर्वेशन कराने वाले यात्री बड़ी संख्या में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें