Aba News

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक घायल

डुमरी : निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के समीप जीटी रोड 19 पर रविवार को एक तेज रफ्तार वैगन आर कार के अज्ञात वाहन से टकराने से कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी वहीं एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि (डब्ल्यूबी 96एल 7778) नंबर की वैगन कार से पश्चिम बंगाल के लालपुर निवासी मनावेन्द्र सरदार, नारू दास और सुब्रतो हलदा किसी मामले को लेकर गोरहर थाना जा रहे थे।इसी दौरान प्रतापपुर के समीप कार पहले से खड़ी गैस टैंकर से पीछे से टकरा गई।इस दुर्घटना में मनावेन्द्र सरदार (42) और कार चालक नारू दास (50) की मौके पर ही मौत हो गयी।वहीं सुब्रतो हल्दा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया और दोनों शव को थाना ले गयी।पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें