Aba News

गिरिडीह जिले के तीन युवा अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के रौनक कुमार मिश्रा, मोहम्मद जुबेर अहमद और प्रिंस कुमार पांडे ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ये तीनों युवा 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभागिता देंगे। रौनक कुमार मिश्रा ने जिला खेल कार्यालय और नेहरू युवा केंद्र, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, और इसके बाद प्रमंडलीय और राज्य स्तर पर भी अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता और द्वितीय स्थान हासिल किया। अब वे झारखंड के चयनित 60 युवाओं के दल में शामिल होकर राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। वहीं, मोहम्मद जुबेर अहमद और प्रिंस कुमार पांडे ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग ऑनलाइन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम में जगह बनाई और राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी का अवसर प्राप्त किया। गिरिडीह के जिला खेल पदाधिकारी श्री अर्जुन बारला, जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने इन युवाओं की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस सफलता ने गिरिडीह जिले के अन्य युवाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य किया है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें