Aba News

सदर प्रखंड के महेशलुंडी के सरकारी स्कूलों में लगाए जा रहे झूले को लेकर विद्यालय प्रबंधन पर लगा मनमानी का आरोप

गिरिडीह : सरकारी स्कूलों के बच्चों के मनोरंजन और खेलने के लिए लगाए जा रहे झूले लगाए जा रहे झूले में मनमानी करने का मामला आया है। इसी मनमानी की वजह से सदर प्रखंड के महेशलुंडी गांव में विवाद उत्पन्न हो गया है। यहां के लोगों ने विद्यालय प्रबंधन और एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि झूला को रात के समय में बगैर प्रबंधन समिति से सलाह लिए ही मैदान के बीच में लगा दिया गया। लोगों ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी के प्राचार्य पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने इसे लेकर एक शिकायत डीसी से की है. यहां के मुखिया शिवनाथ साव का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग पहुंचे और बीच मैदान में झूला लगाने लगे. लोगों ने विरोध किया तो कहा गया कि रांची से वे लोग आए हैं और विद्यालय की प्रिंसिपल से बात की. प्रिंसिपल ने जहां बताया वहीं पर लगा दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें