Aba News

गांवा में विधिक जागरूकता शिविर, महिलाओं को लाखों की सहायता, छात्र-छात्राओं को साइकिल और दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित

गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को रांची झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), गिरिडीह द्वारा एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता कमलेश्वर शिव मूर्ति एवं पैनल अधिवक्ता बिपिन कुमार यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत JLPS की महिलाओं द्वारा अतिथियों का झारखंडी जोहार परंपरा के तहत माला पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद गांवा प्रमुख ललिता देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीडीओ महेंद्र रविदास एवं सीओ अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान JLPS की महिलाओं को लाखों रुपये के चेक प्रदान किए गए। साथ ही कई स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल, दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल तथा अन्य लाभुकों के बीच विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर PLV प्रदीप कुमार, सचिव बैजनाथ, कैलाश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें