Aba News

गिरिडीह के देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के दस सदस्य बीमार, सदर अस्पताल में इलाज जारी

गिरिडीह मानसून में देशी मशरूम खाने से एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इसमें तीन बच्चे और सात वयस्क है।

फिलहाल सभी का इलाज गिरिडीह के सदर अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में चल रहा है। पारिवार के सारे लोगो ने मंगलवार की सुबह ही मशरूम और रोटी का सेवन किया। इसके बाद सभी की हालात बिगड़ती चली गई। सभी को उल्टी और दस्त आने शुरू हुए। तो परिवार के अन्य सदस्यों ने इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जिले के जमुआ थाना इलाके के नवडीहा गांव निवासी सहदेव वर्मा के घर सुबह के नाश्ते में मशरूम और रोटी बना। जिसका सेवन नीलम देवी, शिवम कुमार, 12 साल के कृष्ण कुमार, पीयूष कुमार, अभिलाषा कुमारी, सिकंदर कुमार ने किया। कुछ ही देर में सभी का हालात बिगड़ना शुरू हुआ। तो परिजनों ने इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें